खेल जगत

कोठिया जाजर टीम ने एक लाख व ट्रॉफी की अपने नाम

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

जिला सिरमौर की तहसील नौहराधार की ग्राम पंचायत देवामानल के नवयुवक मंडल देवामानल द्वारा युवाओं को नशे से बचाने के लिए नई पहल शुरू की है | “खेल खेलो, नशा छोड़ो” – “खेलेगा युवा, नशे से बचेगा युवा” देवामानल चिगर धार गिरिन पार्क स्टेडियम में 8 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महासंग्राम ग्रामीण तथा पंचायत स्तर पर किया गया था। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रेहड़ी गुसान बनाम कोठिया जाजर के बीच में खेला गया और कोठिया जाजर टीम ने ये मुकाबला अपने नाम किया| इस प्रतियोगिता का समापन वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर डॉक्टर अशोक पुरी द्वारा किया गया और मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को ₹1,00,000 की राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया | वहीं उपविजेता टीम को 31,000 रुपए की राशि और ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया | मुख्य अथिति वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर डॉक्टर अशोक पुरी, रजिस्ट्रार इंजीनियर विनोद कुमार, ठाकुर डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉक्टर विजय कुमार ठाकुर ने शिरकत की | क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष यशमनत देवा व टीम कोच कपिल पुंडीर व हेमंत पुंडीर ने बताया कि यह टूर्नामेंट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा | इस प्रतियोगिता में 88 टीमों ने भाग लिया | यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर करवाई गईं | मुख्य अथिति वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर डॉक्टर अशोक पुरी ने युवा क़ो संदेश दिया कि आज के समय में युवा धीरे-धीरे नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी संकट में है | युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जानी आवश्यक है |

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

41 minutes ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

46 minutes ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

54 minutes ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

23 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

23 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

23 hours ago