मुख्य समाचार

रायसन में पहाड़ी से गिरा मलबा, वाहनों की आवाजाही हुई बंद

कुल्लू (पूजा ठाकुर),

जिला कल्लू के रायसन में पहाड़ी से सुबह के समय भूस्खलन हुआ। जिसके चलते रामशिला पतली कूहल सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। वहीं अब इस सड़क मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी को भी भेज दिया गया है और दोपहर तक की सड़क मार्ग को खोल दिया जाएगा। वहीं गनीमत यह रही कि जब पहाड़ी से मलबा गिरना शुरू हुआ तो उसे दौरान कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। वरना कोई भी बड़ा हादसा पेश आ सकता था। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय जब लोग रायसन से पतलीकूहल की ओर जा रहे थे। तो इस दौरान पहाड़ी से छोटे-छोटे पत्थर गिरने शुरू हो गए। पत्थर गिरता देख वाहन चालकों ने अपने वाहनों को रोक दिया। तभी अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरना शुरू हो गया। जिसके चलते सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अब वाहनों को वाया नग्गर होते हुए कुल्लू के लिए भेजा जा रहा है। वाहन चालक प्रदीप कुमार व अमित ठाकुर का कहना है कि वह अपने काम के लिए पतलीकूहल की ओर जा रहे थे कि तभी पहाड़ी से मलबा गिरना शुरू हुआ। हालांकि बरसात के दिनों में इस पहाड़ी से मलबा गिरता है। लेकिन सूखे की स्थिति में पहाड़ी से मलबा गिरना चिंताजनक है। ऐसे में एन एच ए आई और जिला प्रशासन को यहां पर क्रेट वॉल लगाने चाहिए लगाने चाहिए। ताकि पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते किसी भी प्रकार का हादसा पेश न आ सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

17 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

22 minutes ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago