मुख्य समाचार

रुकमणी विवाह, सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष के साथ श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न

सोलन (कमलजीत),

विश्व कल्याण के लिए किया गया विश्व कल्याण की कामना से चामत-भड़ेच पंचायत के दयारशघाट में श्रीमद् भागवत कथा का अयोजन किया गया था, जो सात दिन तक चलता रहा | आज अंतिम दिन आचार्य राहुल शर्मा ने विवाह, सुदामा चरित्र व परीक्षित मोज्ञ के साथ ही कथा को विराम दिया | व्यासपीठ से आचार्य राहुल शर्मा ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा यदि हमारे जीवन में भी सुदामा जैसा संतोष आ जाए, तो जीवन सुखी बन जाए | सुदामा महाज्ञानी होने के साथ साथ परम संतोषी थे | जब वह पत्नी के कहने पर अपने मित्र भगवान श्रीकृष्ण से मिलने गए, तो उनके मन में किसी भी वस्तु का लोभ नहीं था | उन्होंने कहा कि भगवान ने स्वयं उनके चरण आसुओं से धाेए और माता लक्ष्मी उनके लिए स्वयं पानी ला रही थी। ऐसे में उनसे अधिक धनवान कौन होगा | उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से पांडवों ने राजसूय यज्ञ करवाया इस यज्ञ में भीम स्वयं भेजन बनाने का कार्य कर रहे थे | द्रौपदी सभी को भोजन परोसने का कार्य कर रही थी और भगवान स्वयं जूठी पत्तल उठा रहे थे | इससे यह संदेश मिलता है कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, इसमें दुर्योधन को कोषाध्यक्ष बनाया गया था, ताकि वह पांडवों का धन दान में अधिक से अधिक देता रहे। इसके बाद परीक्षित को मोक्ष के साथ ही कथा को विराम दिया गया | इस आयोजन के यज्ञाचार्य नरेश शर्मा ने बताया कि कथा को विराम दिया गया इस आयोजन में ब्रह्मचारी बालक रूद्र, अरनव, सुकृत, अरुण, सिद्धार्थ, पारस, कुश, आयुष, चिन्मय, लक्ष्य, नमन, रिशु, हिमांशु अपनी स्वैच्छिक सेवाएं दी | इसके अलावा उपाचार्य सु़शील शर्मा, सहायक आचार्य डा. मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, उमेश, पंकज, पद्मदेव, योगेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश व सुरेंद्र शर्मा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए निशुल्क सेवाएं प्रदान की सैकड़ों ग्रामीणों ने कथा का आनंद उठाया व इसके पश्चात प्रसाद भी ग्रहण किया |

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

2 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

4 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

4 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

4 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

7 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

8 hours ago