मुख्य समाचार

रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी द्वारा युवा उत्सव आयोजित

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी द्वारा सापनी में खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया | यह जानकारी देते हुए रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सपना के अध्यक्ष ईश्वर ज्ञान नेगी ने कहा कि इस दौरान ग्राम कांग्रेस कमेटी के मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे | वहीं विशेष अतिथि के रूप में मज मोहन, अरुण कुमार, चंद्रराम, तेजवंत तथा ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा नेगी उप प्रधान प्यार चंद नेगी व स्थानीय विद्यालय की स्थानीय विद्यालय के अध्यापक विवेक नेगी मौजूद रहे | इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता तथा ग्रुप डांस का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का किरण तथा शिवराज ने प्रथम स्थान, प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया | वहीं स्लोगन में नंदिनी ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान भावना ने हासिल किया | पेंटिंग प्रतियोगिता में अरमेन्द्र ने प्रथम स्थान, वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया | राइटिंग प्रतियोगिता में अनुष्का किरण ने प्रथम स्थान, वहीं भूमिका ने दूसरा स्थान हासिल किया | ग्रुप डांस प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान तथा नायरा और टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है | इन प्रतिभागियों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया | इस प्रतियोगिता में करीब 30 बच्चों ने भाग लिया, साथ ही इस दौरान इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को भी ग्राम कांग्रेस कमेटी की तरफ से नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

4 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

6 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

6 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

6 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

8 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

10 hours ago