मुख्य समाचार

साजा के उपलक्ष पर लोक गायक इंद्रजीत का गीत “बांकी शाऊंनी 5” यूट्यूब पर रिलीज

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

हिमाचली संस्कृति में चार चांद लगाने वाले हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत का नया गीत “बांकी शाऊंनी 5” साजा माघ के उपलक्ष में यूट्यूब पर रिलीज हो गया है | इस नए गीत को इंद्र जीत ने खुद लिखा ब कंपोज किया है | ये गीत लोक गायक इंद्र जीत के निजी यूटयूब चैनल पर रिलीज हुआ है | इससे पहले शाऊंनी सीरिज के 4 भाग रिलीज हो चुके है | शाऊंनी सीरिज को करोड़ों लोगों ने देखा व पसंद किया है | लोक गायक इंद्रजीत का हमेशा यही प्रयास रहता है कि हर गाने में हिमाचली संस्कृति दिखाई दें | इस गीत में भी लोक गायक इंद्र जीत ने हिमाचल की संस्कृति को दर्शाया है | इस गीत की शूटिंग थाची वैली जिला मंडी में की गई है | इस गीत में इंद्र जीत के साथ लडकी की आवाज चारू शर्मा की है, म्यूजिक सुरेंद्र नेगी ने दिया है, वीडियो निर्देशक का किरदार हमेशा की तरह सुरेश सुर ने निभाया है | सपना चौहान ने हमेशा की तरह शाऊंनी का किरदार निभाया है | लोक गायक इंद्र जीत ने पूरी उम्मीद जताई है कि “बांकी शाऊंनी 5” को भी लोगों का ढेर सारा प्यार आशीर्वाद मिलेगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

2 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

20 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

20 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

21 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

22 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

22 hours ago