मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से कुठारना की बेटी सुरक्षित पहुँची भारत

धर्मशाला (सोनाली),

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुठारना गांव की बेटी दुबई में मुसीबत में थी कनोल से पूर्व प्रधान निर्मल सिंह ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के समक्ष बेटी हो भारत लाने की गुहार लगाई थी।मामले की गम्भीरता को देखते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने गत बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष यह मामला उठाया। पठानिया ने सीएम को बताया कि 24 वर्षीय पवना 16 दिसंबर को चंडीगढ़ के एक एजेंट के माध्यम से घरेलू काम के लिए दुबई गई थी। अब बेटी मुसीबत में है। बेटी के किसी परिचित ने विधायक से संपर्क किया और इसके बाद उन्होंने इस संबंध में तत्काल हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा था। गरीब परिवार से संबंधित लड़की ने 16 दिसंबर को दिल्ली में विमान में चढ़ने के बाद भाई को वीडियो काल की थी और इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को परिवार को ओमान से अज्ञात नंबर से वायस मैसेज आया, जिसमें लड़की ने कहा कि उसे और सात-आठ और लड़कियों को ओमान ले जाया गया है और उनकी जान खतरे में है।
पवना ने कहा कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी कुछ लोगों ने ले लिया है। भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन को एजेंट ने धोखा दिया है व उसकी जान को खतरा है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्षा रखा जिसका नतीजा आज कुठारना की बेटी 24 बर्षीय पवना भारत मे सुरक्षित पहुँच गयी।जिस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से पवना को सुरक्षित घर लाने के लिए मांग उठाई थी जिसका नतीजा आज पवना सुरक्षित घर लौट आयी है।पवना के भारत लौटने पर परिजनों एवं सभी रिश्तेदारों ने खुशी मनाई ओर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का तहदिल से धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…

19 minutes ago

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

18 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

20 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

20 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

20 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

23 hours ago