अपराध /दुर्घटना

ऊपरी शिमला में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 24.80 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवा गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

ऊपरी शिमला में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी 24.80 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवा गिरफ्तार। ऊपरी शिमला में नशा अब गांव तक पहुंच गया है | जिसकी चपेट में युवाओं के साथ अन्य आयु वर्ग भी इसकी चपेट में है | लगातार पुलिस भी रोकने का प्रयास कर रही है | लेकिन सबसे बडा सवाल ये है कि आखिर चिट्टा गांव तक पहुंच कैसे रहा है | आखिर इतना तस्करो को जेल में डालने के बाद भी ये चैन नही टूट रही है | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त व चैकिंग के दौरान स्पेशल सेल शिमला ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 24.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। जिसमे आकाश नेप्टा पुत्र राजिंदर सिंह निवासी नाकरारी, तह. जुबल उम्र 32 वर्ष व संदीप पांजटा पुत्र रामलाल पांजटा निवासी मतसा, तह. जुबल उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है | उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार संख्या HP10B-7656 अल्टो 800 में माईपुल थाना देहा जिला शिमला में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

8 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

8 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

12 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

14 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

18 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago