अपराध /दुर्घटना

ठियोग के भराना के युवक से पकड़ा चिट्टा, ठियोग में चरस अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

युवा लगातार चिट्टे का नशा और व्यापार कर रहा है | वहीं समाज में बढ़ते चिट्टे के नशे से परिजन भी चिंतित है | पुलिस लगातार चिट्टे के नशे को बचने वाले के खिलाफ कारवाही कर रही है | एसपी शिमला संजीव गांधी के कड़े निर्देशों पर शिमला पुलिस लगातार नाशाखोरो और नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही अमल में ला रही है। रोजाना किसी न किसी थाने से एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। बुधवार को शिमला पुलिस ने छोटा शिमला में ठियोग तहसील की भराना पंचायत के एक युवक को चिट्ठा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छोटा शिमला थाना क्षेत्र के मेहली में इस युवक को 17.50 ग्राम चिट्टा/हेरोईन के साथ पकड़ा है। यह युवक चंदन शर्मा भराना के थाच गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ छोटा शिमला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वही ठियोग पुलिस ने गश्त के दौरान जैस के युवक को भी 26 ग्राम चरस व 33 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। ये युवक कुलदीप ठियोग का रहने वाला हैं। पुलिस दोनो ही मामलो में पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

11 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

11 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

15 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

17 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

21 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago