मुख्य समाचार

विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों ने बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

विद्युत बोर्ड में वेतन न मिलने पर आज रिकांगपिओ में बोर्ड कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने यूनियन के महासचिव शिव चंद भंडारी की अध्यक्षता में आज दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी कर धरना प्रदर्शन किया। बता दे कि बोर्ड द्वारा महीने के पहली तारीख को ही कर्मचारियों को वेतन दिया जाता था, परंतु आज 4 जनवरी होने पर भी उनका वेतन जारी नही हुआ है, जिसके चलते उन्हें मानसिक तथा आर्थिक रूप से भी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । वहीं एंप्लॉयज यूनिट के अध्यक्ष सीता राम नेगी ने बताया कि वेतन नही मिलने को लेकर प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड इम्प्लॉइज यूनियन के आहवान पर प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड भावानगर व रिकांगपिओ इम्प्लॉइज यूनिट ने विद्युत बोर्ड कार्यालय के बाहर आज दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया गया । वहीं उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को छोड़ कर सभी विभागों में पुरानी पेंशन भी बहाल कि गई परंतु विद्युत विभाग एक ऐसा विभाग है जहां कर्मचारियों के लिए सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की है । इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग रखते हुए कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों का वेतन जल्द से जल्द जारी करे तथा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हित में भी पुरानी पेंशन बहाल करें |

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

14 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

14 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

18 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

20 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

24 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

2 days ago