ठियोग (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ, शिमला),
आए दिन अजीबो गरीब घटनाएं प्रदेश में देखने को मिल रही है, जिसमे स्कूली बच्चो के गुम होने की घटनाएं सामने आ रही है | बच्चे घर से निकलते जरूर है पर वापिस नहीं आते और बिना बताया कही भी निकल जाते है, जिसके कारण घर वालो की चिंता बढ़ती जा रही है | अब इसका कारण घर में फोन की वजह से बनती दूरियां कहे, चाहे बच्चो की बदली मानसिकता | ऐसा ही एक मामला जिला शिमला के उपमंडल ठियोग के ग्राम गाजरी, तहसील ठियोग से सामने आया है | जानकारी देते हुए ठियोग डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत पर पीएस कोटखाई में आईपीसी की धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दिनांक 20 अक्टूबर को समय लगभग 9 बजे उनकी बेटी उम्र 16 वर्ष गुम्मा से ठियोग स्कूल गई, लेकिन उनकी बेटी स्कूल ठियोग नहीं पहुंची और न ही घर वापस आई। उसने अपनी बेटी को हर संभव जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिली। आज दिनांक 25 अक्तूबर को नाबालिग लड़की को कोटखाई पुलिस ने जिला मंडी बस स्टैंड से बरामद कर लिया है और धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराया गया है। नाबालिग लड़की का मामला न्यायालय के समक्ष दर्ज कराया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…