राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
उड़ान वेलफेयर सोसाइटी राजगढ़ द्वारा दशहरे से पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया और इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकार और हिमाचल के नामी कलाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया | इस सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी दीपक धीर ने शिरकत की और उनके साथ कांग्रेस पार्टी के शहरी अध्यक्ष विक्रम जैलदार, ओबीसी सेल पच्छाद के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राजगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति साहनी और सुधीर ठाकुर, रत्न कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि और उनके साथ आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। दीपक धीर ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग है और उन्होंने कमेटी को इस आयोजन के लिए 31000 रुपए की राशि दी। कमेटी के सदस्य हर्ष ठाकुर ने वशिष्ठ अतिथि और उनके साथ आए लोगो धन्यवाद किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…