सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),
22 अक्टूबर को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां में अमर उजाला द्वारा आयोजित (भविष्य के सिरमौर) स्कॉलरशिप एग्जाम का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l सभी विद्यार्थी इस परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखे तथा अपनी अपनी तैयारी के साथ पहुंचे l इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा भविष्य में होने वाली विभिन्न परीक्षा प्रतियोगिताओं के लिए अपने आप को तैयार करना था l साथ ही धनराशि देकर प्रोत्साहित करना ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके और किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी से न गुजरे l स्कूल के प्रबंधक मिस्टर विशाल पुंडीर ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं समय-समय पर जरूर होनी चाहिए ताकि बच्चे अपने लक्ष्य को पाने के लिए अथक प्रयास करें और भविष्य में उसे प्राप्त कर सकें यह एक प्रकार से विद्यार्थियों के लिए अपने आप का आकलन है l अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…