मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
मनाली के साथ लगते लामाडुग ट्रैक पर रास्ता भटकी अमेरिकन युवती को मनाली पुलिस ने स्थानीय युवाओं की मदद से वीरवार आधी रात को रेस्क्यू किया | शायना मेरी वीरवार दोपहर लामाडुग की पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए गई थी | शाम तक नहीं लौटी तो उसकी माता स्टेफनी मेरी ने मनाली थाने में इसकी सूचना दी | पुलिस से आग्रह किया कि पहाड़ी पर रास्ता भटक गई उसकी बेटी शायना मैरी को मदद की जाए | इसके बाद उसकी तलाश के लिए मनाली थाना से ओमप्रकाश, केहरचंद विजय कुमार, हेमलता स्थानीय रेस्क्यू टीम के साथ रवाना हुई | मां को भेजी लोकेशन के आधार पर शायना मेरी को नाले में रात 12:30 बजे तलाश किया | शायना मेरी ने पुलिस को बताया कि वह अकेले लामाडूग में नेचुरल बेली पार्क में गई थी और वापसी पर रास्ता भटक गई | डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय रेस्क्यू टीम के साथ अमेरिका की शायना मेरी की तलाश कर रही उसकी माता स्टेफनी के हवाले कर दिया है | वहीं उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया है कि अकेले ट्रैकिंग पर न जाए |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…