कुल्लू,(आशा डोगरा),
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस महंगाई का नारा देकर सत्ता पर काबिज हुई और आज सत्ता में आकर कांग्रेस सरकार महंगाई बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। अब कांग्रेस सरकार के द्वारा डिपो में मिलने वाले राशन की कीमतों में भारी इजाफा किया है। जिससे प्रदेश में महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना होगा। जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा के प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि महिलाओं को अपने घर का बजट हर महीने तैयार करना होता है और महंगाई के दौर में बजट बनाना भी आसान काम नहीं है। सरकारी राशन के डिपो में पहले चने की दाल जो कम दाम में मिल रही थी, उसका दाम अब दोगुना कर दिया गया है। ऐसे में सरकार के द्वारा राशन के दामों में बढ़कर महिलाओं के रसोई का बजट खराब किया गया है।
जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि सरकार का यह रवैया उसके बाद भी नहीं रुका है और आए नए दिन किसी ने किसी प्रकार की महंगाई बढ़ाकर वह आम जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद सरकार ने डीजल के दाम, बिजली व सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए गए। उद्योगों को दी जाने वाली बिजली के दाम बढ़ने से भी पूरे प्रदेश में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। खेमा दीपक ने बताया कि सरकार हर जगह अपना रोना रो रही है। जबकि उन्हें चाहिए कि वह आम जनता को राहत देने की दिशा में काम करें। ऐसे में जिस तरह से राशन के दाम बढ़ाकर सरकार ने महिलाओं की मुश्किलें बढ़ाई है। वही आने वाले समय में अब महिलाएं ही लोकसभा चुनावो में कांग्रेस सरकार की परेशानी बढ़ाएगी और इन सब बातों का जवाब लोकसभा चुनावो में दिया जाएगा।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…