मुख्य समाचार

स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका एवम उद्यमिता उद्यम विकास प्रशिक्षण आयोजित

कुल्लू (आशा डोगरा),

नाबार्ड के सौजन्य से शिलानाल पंचायत के बागान गांव में आछरी इंटीग्रेटिड रूरल एंड डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी कुल्लू द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए 15 दिवसीय आजीविका एवम उद्यमिता उद्यम विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिलानाल पंचायत के बागान गांव में 30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा | इस प्रशिक्षण में फल एवम सब्जियों को खाद्य प्रसंस्करण करके उत्पादों को तैयार करना सिखाया जाएगा और साथ ही उनको पैकेजिंग लेबलिंग और मार्केटिंग के बारे में बताया जाएगा | प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत एजीएम नाबार्ड जीसी नेगी द्वारा किया गया | जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी और स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाते हुए कार्य करने के प्रोत्साहित भी किया | संस्था के प्रधान महेश भारती द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की बिस्तर पूर्वक जानकारी दी गई कि 15 दिन तक ट्रेनिंग प्रोग्राम में विभिन विभाग से आधिकारी आयेंगे और महिलाओं तक विभिन्न प्रकार की स्कीम के बारे में बताएंगे और अपना अनुभव सांझा करेंगे | फूड प्रोसेसिंग के प्रशिक्षण के लिए एसटीडी फार्मर नगवाई, निमकिश भुंतर से विशेषज्ञ आयेंगे और अपना अनुभव सांझा करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

2 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

4 hours ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

4 hours ago

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में भर्ती और सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने…

7 hours ago

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago