मुख्य समाचार

मनाली मालरोड में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर ‘समर्थ 2023’ के अंतर्गत जिला स्तरीय जन जागरूकता अभियान के तहत आज नग्गर विकास खंड के मनाली मालरोड व पतलीकूहल में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा प्रबंधन संबंधित जानकारियां लोगों को मुहैया करवाई गई,आपदाओं के समय लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, भूकंप, भूस्खलन, आग के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि के बारे में मंच के कलाकारों द्वारा लोकगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई।

मंच के कलाकारों में नवनीत भारद्वाज, खूब राम, अशोक, गोपाल, पूजा, चंपा, आशा शर्मा, मान चंद, संजय ने कुल्लवी नाटीओं व ‘जानकारी ही बचाव’ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि हमारी हिमालयन श्रृंखला अति संवेदनशील जोन 5 के अंतर्गत आती है,इसलिए हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए,हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारियां इकट्ठी करनी चाहिए और इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय सभी की जानों को बचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान लोगों को भूकंप आने पर झुको,डको,व पकड़ो की रणनीति अपनाने के बारे में भी विस्तार से समझाया ताकि लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सके, उन्होंने आग लगने पर रुको, झुको व लुडको की रणनीति पर भी जानकारी दी, जिससे कि आग लगने की दशा में बचाव किया जा सके। मनाली में हुए कार्यक्रम के दौरान पर्यावरणविद किशन लाल,उपाध्यक्ष नगर पालिका मनाली मनोज लार्जे,समाजसेवी गौतम ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

1 hour ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

2 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

2 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

5 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

17 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

19 hours ago