मुख्य समाचार

संगडाह में आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

संगडाह (हेमन्त चौहान),

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, संगडाह में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी चिराग शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगडाह विकास खंड की आठ पंचायतों (संगड़ाह, रेडली, लाना पालर, लुधियाना, अंधेरी, रनफुआ जबरोग, बोन कटियांना और सेंज) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन विषय पर स्वयं सेवकों का गठन करना है जो कि किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदाओं में प्रथम प्रतिक्रिया करता के रूप में त्वरित सेवाएं दे सके।

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर पर स्वयंसेवकों को बुनियादी आपदा प्रबंधन ढांचे व विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। दूसरे दिन गृह रक्षा एवं अग्निशमन सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को खोज एवं बचाव व प्रयोग गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी के अनुरूप तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार व अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए हुए जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, गैर सरकारी संगठन तथा युवा स्वयंसेवकों सहित नाहन से आए आपदा प्रबंधन समन्वयक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर 6 अक्टूबर को एसडीएम संगडाह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

6 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

7 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

11 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

11 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

14 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

14 hours ago