मुख्य समाचार

कुल्लू जिला भाजपा महिला मोर्चा ने की पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट

कुल्लू (आशा डोगरा),

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के कन्याल गांव में जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट की। तो वही महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ चर्चा की गई। इस दौरान जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से महिला मोर्चा फील्ड में डट जाएं और अधिक से अधिक महिलाओं को महिला मोर्चा के साथ जोड़ा जाए। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अधिक सुनिश्चित की जा सके। जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि जिला कुल्लू महिला मोर्चा का अब गठन किया जा चुका है और मंडल स्तर पर भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में अब जिला कुल्लू महिला मोर्चा की विशेष बैठक में आयोजित की जाएगी और उसके बाद मंडल स्तर पर भी महिला मोर्चा की बैठकर ली जाएगी। वही बूथ स्तर पर भी अधिक से अधिक महिलाओं को महिला मोर्चा के साथ जोड़ने के बारे में काम किया जाएगा और केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के सम्मान में जो योजनाएं चलाई जा रही है। उसका भी अधिक से अधिक प्रचार किया जाएगा।

जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि बीते माह ही केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर के दाम कम किए हैं। इसके अलावा देशभर में उज्ज्वला योजना के तहत फिर से महिलाओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिससे महिलाओं को खाना बनाने में काफी आसानी हो रही है। ऐसे में जिला कुल्लू में भी महिलाओं को केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मनीषा सूद, प्रदेश सचिव और प्रदेश आई टी प्रभारी वर्षा ठाकुर, प्रदेश आईटी संयोजक सुनीता कटोच, मंडी संसदीय आईटी प्रभारी कुसुम लता, जिला महामंत्री अनीता शर्मा, पुष्पा ठाकुर, जिला प्रवक्ता खेमा दीपक, चेतना शर्मा, अनुपमा कंबोज, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम महंत, जिला उपाध्यक्ष द्रौपता मौजूद रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago