Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ग्रुप 1 युवा महोत्सव में राजकीय महाविद्यालय सोलन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन


राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में 28 से 30 सितंबर 2023 तक हिमाचल प्रदेश युवा महोत्सव ग्रुप वन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 64 महाविद्यालयों ने भाग लिया। इस युवा महोत्सव में भाषण ,वाद- विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,रंगोली, पोस्टर मेकिंग ,कार्टूनिंग ,क्ले मॉडलिंग, कोलाज, स्पॉट पेंटिंग और स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रोफेसर प्रमोद और प्रोफेसर कनुप्रिया के नेतृत्व में महाविद्यालय सोलन की 13 सदस्यों की टीम ने सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खुशनुमा मलिक ने रंगोली में और पल्लवी ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान तथा कार्टूनिंग में अंबिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्य डॉक्टर रीटा शर्मा ने छात्रों के यथोचित मार्गदर्शन ,सहयोग व निर्देशन के लिए प्रोफेसर निवेदिता पाठक, डॉक्टर चमन शर्मा , डॉ शिवानी शर्मा, प्रोफेसर प्रमोद और प्रोफेसर कनुप्रिया की सराहना करते हुए सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी ।उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में पूरी मेहनत लगन और समर्पण से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

4 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago