मुख्य समाचार

भृगु झील की ट्रैकिंग पर गए धावक का नही मिला सुराग

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
पर्यटन नगरी मनाली के भृगु झील की ओर ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए धावक का अभी तक कोई पता नही चल पाया है। रविवार को भी दो अलग अलग रेस्कयू टीम उसकी तलाश में जुटी रही। लेकिन उसका पता नही चला। दो दिन पहले जोगनीं फाल में उसका मोबाइल बरामद हुआ है। उसी जगह उसकी तलाश की जा रही है। राहुल रमेश पुत्र रमेश निवासी 15 एच, पॉकेट-4, मयूर बिहार, दिल्ली सोलंग में 100 मीटर दौड़ में भाग लेने के लिए आया था। 28 सितंबर को वह पलचान से भृगु झील की ओर गया। लेकिन लौटकर नही आया। आखिरी बार उसकी मोबाइल लोकेशन जोगनी फाल के आसपास थी। वहीं पर उसका मोबाइल भी मिला था। आशंका जताई जा रही है कि रास्ता भटकने के कारण वह गलत दिशा की ओर गया। युवक के पिता रमेश ने मनाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद मनाली पुलिस और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण अंबढ खेल संस्थान की टीम तलाशी में जुटी है। आज तीसरे दिन भी दिनभर उसकी तलाश की गई। थाना प्रभारी मुकेश खुद तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। लेकिन, उसका कोई पता नही चल पा रहा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए रेस्कयू टीम भेजी गई है। पुलिस और पर्वतारोहण संस्थान की टीम दिनभर सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। लेकिन उसका कोई सुराग नही मिल पाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

1 day ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 days ago