मुख्य समाचार

गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा है – हर्ष वर्धन चौहान

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज वटा साहिब में बाता पुल के समीप अवनीत सिंह लांबा के नव निर्मित ‘‘डिशूम सिनेमा हॉल’’ का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ अवसर पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के सामाजिक, राजनीतिक और विद्यार्थी जीवन पर आधारित एक वृत चित्र भी प्रदर्शित की गई। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा है और आज यहां सिनेमा हॉल का प्रारम्भ होना इस नगरी के विकास और समृद्धि की मिसाल है जिससे लोगों को मनोरंजन का साधन मिलेगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उन्होंने पांवटा साहिब को छोटे स्तर से विकसित होते हुये देखा है और यहां पर वर्तमान में शिक्षा, व्यवसाय, मनोरंजन तथा अन्य सभी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पौंटा साहिब नगरी उनके विधानसभा क्षेत्र शिलाई के साथ लगती है और शिलाई क्षेत्र के लोग काफी संख्या में यहां पर आकर बसे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से प्रदेश के अग्रणी औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार है और आने वाले समय में यहां और अधिक नये उद्योग स्थापित होंगे जिसे क्षेत्र का विकास होगा।

ढिशूम सिनेमा हॉल के मालिक अवनीत सिंह लांबा ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुये सिनेमा हॉल के शुभारम्भ के लिए के लिए उद्योग मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस सिनेमा हॉल के शुरू से बनने की दास्तां बताते हुए कहा कि यह सिनेमा हॉल पांवटा क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस सिनेमा हॉल में दो थियेटर हैं जहां पर 200-200 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इस अवसर पर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, विभिन्न उद्योगपति के अलावा कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित  रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

4 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago