अपराध /दुर्घटना

शिमला पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला में बढ़ते चिट्टे के नशे को रोकने में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी शुक्रवार को हाथ लगी है। ठियोग पुलिस द्वारा 2 अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में कुल 41.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पकड़ी गई । जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मतियाना नागजुब्बर रोड में गश्त के दौरान शिव मंदिर के समीप गाड़ी नंबर HP 63C 1009 की चेकिंग की गई तो कब्जे से 21.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। वहीं पहले मामले में हरीश वर्मा पुत्र प्यारे लाल निवासी चिउंडी पोस्ट ऑफिस केलवी तहसील ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 36 वर्ष है, जिस पर शक होने पर ये कारवाही अमल में लाई गई है। दूसरा मामले में गश्त व चैकिंग के दौरान देवी मोड़, ठियोग के पास भांग जुब्बर स्थान पर एक नई दिल्ली निवासी 16 वर्षीय किशोर लड़की के कब्जे से 20.54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई । एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनो मामले दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कारवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 minutes ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

22 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

23 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

23 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

1 day ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago