Categories: Uncategorized

राजगढ़ में श्री बांके बिहारी सनातन धर्म संघ द्वारा पूर्व सैनिको को सम्मान

भारतीय सैनिको का मान सम्मान हमेशा होना चाहिए क्यूँकी अपने घर ,  परिवार व् सम्बन्धियों  को छोड़कर सैनिक  देश की सेवा में सदा  तत्पर रहते है | देश की सीमा पर गोली खाने के लिए सेवा एक सच्चा देशभक्त ही कर सकता है और वे देशभक्त हमारी सैनिक है | यह बात पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने श्री बांके बिहारी सनातन धर्म सेवा संघ द्वारा सनातन धर्म मंदिर राजगढ़ में  पूर्व सैनिको के लिए आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथी शिरकत करते हुए कही | उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमारी संस्कृति की पहचान है | उन्होंने श्री बांके बिहारी सनातन धर्म सेवा संघ की पूर्व सैनिको के लिए सम्मान समारोह आयोजित और सनातन संस्कृति के सरंक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सरहाना की | विधायक रीना कश्यप ने विधायक निधी से   पूर्व सैनिको के लिए निर्माणाधीन भवन के लिए  3 लाख , एच्छिक निधी से आयोजको को 31 हजार व् स्कूली बच्चो की प्रस्तुती के लिए 11 हजार देने की घोषणा की | संस्था के  मुख्य सलाहकार आचार्य  सुभाष शर्मा ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिको को सम्मानित करना सोभाग्य का विषय है | उन्होंने कहा कि उनकी संस्था के  गौसेवा , राष्ट्र सेवा व् सनातन सेवा तीन मुख्य लक्ष्य है | इससे पहले पूर्व सैनिको में  जय पाल शर्मा ने कहा कि सेवा के दौरान तो सैनिको का हर कोइ सम्मान करता है लेकिन सेवानिवृती के उपरांत कोइ सम्मान नही करता | सेवानिवृत सार्जेंट व् प्रधानाचार्य वीर सिंह ने कहा कि हम श्रेष्ठ है न ख़ास है बल्की सनातन धर्म के दास है |  उन्होंने कहा कि देश की सीमा की रक्षा तो सैनिक कर लेंगे लेकिन नशे के कारण भीतर से खोखले हो रहे देश की रक्षा सभी को करनी  पड़ेगी  |  यदी देश बचेगा तभी धर्म बचेगा | इस अवसर पर दस्सन पब्लिक स्कूल के बच्चो ने सैनिको के सम्मान में प्रस्तुत नाटक द्वारा सभी को भावविभोर किया | इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये |

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

13 hours ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

14 hours ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

15 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

15 hours ago

डगशाई लिंक रोड पर 23.29 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…

16 hours ago