ददाहू नंबरदार यूनियन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक लाख एक हजार का योगदान : यशवंत ठाकुर

0
590

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

नंबरदार जन-कल्याण महासंघ तहसील ददाहू के अध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ददाहू तहसील नंबरदार यूनियन ने स्वैच्छा से 1,01,000 रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। इस अवसर पर यशवंत ठाकुर ने कहा कि नंबरदार यूनियन इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है | उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए हर वर्ग के लोगों आगे आना चाहिए।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव भीम सिंह चौहान, संगठन महासचिव मान सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार कलम सिंह अत्री, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जंगवीर ठाकुर, राजकुमार, चंद्रमोहन ठाकुर, सचिव अंकित शर्मा, सह सचिव विरेन्द्र तोमर, प्रैस सचिव नरेश कुमार व अशोक ठाकुर आदि शामिल थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here