मुख्य समाचार

कागंड़ा जिले की रूबी का सीनियर वर्ग में कब्जा, मिक्स डबल्स में कांगड़ा का कब्जा

धर्मशाला (सोनलई, संवाददाता),

धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता का समापन सेवानिर्मित सेशन जज राजन दीवान ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व में रहे अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल शिक्षा कर्मचारी संघ बलबीर चंदेल एवम मैनेजिंग डायरेक्टर इवर्ल्स एडुइनफोटेक एंटरप्राइजेज सुशील गुलेरिया रहे । इस मौके पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने मुख्य अतिथि जी को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उप विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। पुरुष एकल मुकाबले के फाइनल मैच में हमीरपुर के शिवांश शर्मा ने ऊना के करण चौधरी को 2-1 से हराकर किताब अपने नाम किया तथा हिमाचल पर कब्जा किया। महिला वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा की रूबी ने जिला कांगड़ा की भारती शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया । सीनियर वर्ग के मिक्स डबल मुकाबलों के फाइनल मैच में कांगड़ा जिले के हरजीव सिंह एवं सिमरन की जोड़ी ने ऊना के रजत कंक एवं कांगड़ा की ज्योतिषका की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग के डबल्स मुकाबले में शिमला के पार्थिव एवं समकक्ष धोता ने ऊना के करण चौधरी एवं सोलन के तरुण को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिलाओं की युगल मुकाबले में हमीरपुर की रितिका एवं कांगड़ा की रूबी ने कांगड़ा की भारतीय शर्मा एवं सिमरन कपूर को हराकर 2023 का खिताब अपने नाम किया। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जो विजेता एवं उपविजेता रहे हैं वह आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता जोकि गुवाहाटी में आयोजित होंगी उसमें हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के महासचिव रमेश ठाकुर, पदाधिकारी चंद्रशेखर तुर्की, अशोक ठाकुर, विजय ठाकुर, डॉ ज्ञान ठाकुर, डॉ सुरेंद्र शर्मा, बलवीर पटियाल एवं इस चैंपियनशिप के रेफरी विश्वनाथ मनकोटिया, मैच कंट्रोलर पंकज शर्मा जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ से सर्व चंद धीमान, गौरव चड्ढा, विशाल मिश्रा, पवन चौधरी, विक्रम चौधरी ,सुमन शर्मा, दिनेश महाजन, विकास सूद, संदीप ढींगरा उपस्थिति रहे। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा सितंबर महीने में अंडर -11 एवं अंडर-13 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए पंजीकरण 15 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

48 minutes ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

4 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

6 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

10 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

1 day ago