अपराध /दुर्घटना

होली में गिरी बोलेरो कैंपर, एक लापता, एक का शव बरामद

भरमौर (महिंद्र पटियाल, संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की सर्फिली सडको पर हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे | जो भी गाडी गिरती क्रेश बैरियर के अभाव से सीधे नदी में जा गिरती, जिससे काफी युवाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड रहा है | शनिवार सुबह भी एक बोलेरो कैंपर खडामुख -होली सडक मार्ग पर होली की तरफ जा रही था जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जो की डली नामक स्थान पर चालक द्वारा संतुलन खो जाने पर सीधे रावी नदी में जा गिरी | यह घटना सुबह सात बजे की है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी होली की टीम घटनास्थल पर पंहुची व स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को ढूंढने की तलाश की गई, लेकिन अत्यधिक पानी होने के कारण वाहन का कोई सुराग नहीं लगा | बाद में डैम का पानी रोके जाने के बाद वाहन पानी के खाली होने पर दिखने लगा, जिसमें मृतक चैन लाल पुत्र जय राम गांव हिबरा डाकघर दुनाली उप तहसील धरवाला उम्र 35 वर्ष का शव वाहन के कुछ ही दूरी पर मिल गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है | भरमौर थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया की भरमौर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है |

Himachal Darpan

Recent Posts

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

8 minutes ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago