खेती बागवानी

ग्रामीणों को फलों व सब्जियों को पहुंचाने में आ रही मुश्किलें – गोविंद सिंह ठाकुर

कुल्लू(आशा डोगरा, सब एडिटर),

मनाली में गत दिन हुई प्राकृतिक आपदा से बस्तोरी पंचायत की जनता अभी पूरी तरह से सड़क सुविधा सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अपने फलों व सब्जियों को पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के भेखली, बस्तोरी नथान, सरली खलाडा, धारापानी और लम्बीझौड़ गांव में हुये नुकसान का जायजा लेने के उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सरकार और प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी गतिविधि शुरू नहीं की गई है। लोरन सरली खलाडा, नथान बस्तोरी सड़क पूरी तरह से ठप पड़ी है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि गत दिन पहले इस पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक विधायक से उनके निवास में भी मिले थे, बावजूद समाधान के रूप में उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी स्थानीय विधायक इस पंचायत में हुए नुकसान का जायजा लेने भी नहीं पहुंच पाए हैं।फौरी राहत के लिये भी ग्रामीण को कुल्लू मुख्यालय तक बुलाया गया और केवल चुनिंदा लोगों को ही यह राशि प्रदान की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू करें ताकि ग्रामीण अपने फल और सब्जियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचा सके।

इस अवसर पर कुल्लू जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजरी नेगी, पंचायत प्रधान नारायण दत्त, भाजपा मानली मंडल युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रवि ठाकुर, स्थानीय निवासी अशोक कुमार, दीप चंद पूरे दौरे के दौरान साथ रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago