कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां विभिन्न ग्रोवर व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे प्रति नग उतारने का भाड़ा 9 रुपये निर्धारित करने का निर्णय लिया गया । उपायुक्त ने आढ़तियों को निर्देश दिये कि क्रेट का वजन दो किलो ग्राम से अधिक न काटे। उन्होंने आढ़तियों को हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन आम समिति द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाये। उन्होंने आढ़तियों को बागवानों व किसानों को पक्के बिल जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एक फ़्लाइंग स्काट का गठन करेगा, जो समय समय पर मंडियों का औचक निरक्षण कर नियमो की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे। बैठक में आढ़तियों ने विभिन्न मंडियों के सफल सचालन के लिये सुझाव दिये। बैठक की कार्यवाही का संचालन सचिव कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू शगुन सूद ने किया। बैठक में आढ़ती संघ बन्दरोल,पतलीकुलह सहित जिला के फल व सब्जी उत्पादक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…