Categories: Uncategorized

सोलन में वर्षा से हुए नुकसान का आकलन करेगा केन्द्रीय दल

मनमोहन शर्मा (उपायुक्त , सोलन )


सोलन ज़िला में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा । यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल को प्रातः 09.45 बजे ज़िला के परवाणु से वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन प्रारम्भ करेगा । दल द्वारा परवाणु के सेक्टर 05 स्थित औद्योगिक क्षेत्र तथा कामली गांव में निरीक्षण किया जाएगा। दल तदोपरांत कोटी, जाबली तथा धर्मपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए नुकसान का निरीक्षण करेगा ।


उपायुक्त ने कहा कि दल द्वारा इसके उपरांत सिहारड़ी में हुए भूस्खलन का जायज़ा लिया जाएगा । मनमोहन शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय दल द्वारा इसके उपरांत दिन में लगभग 01.00 बजे सोलन के शामती में भारी वर्षा से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा । तदोपरांत दिन में 02.30 बजे ज़िला प्रशासन द्वारा केन्द्रीय दल के समक्ष भारी वर्षा से हुए नुकसान के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

4 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

18 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

18 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

22 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

24 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago