मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ ओम प्रकाश कॉल द्वारा लिखी रचना “राग प्रकाश” का किया विमोचन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करकमलों द्वारा डॉ ओम प्रकाश कॉल द्वारा लिखी संगीत के क्षेत्र की नायब रचना “राग प्रकाश” का विमोचन किया गया। “राग प्रकाश” संगीत के क्षेत्र में एक विशेष जाति के रागों को एक पुस्तक मे संग्रहित करने की ईमानदार कोशिश है, जो शिक्षा जगत से जुड़े शोधार्थियो, विद्यार्थियों एवं संगीत प्रेमियों के लिए उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने डॉ कॉल के प्रयास की सराहना की और उनके अकादमिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ कॉल जो कि महाविद्यालय संजौली में संगीत (गायन)सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत है, वे संगीत जगत का जाना माना हस्ताक्षर है, इन्होंने गजल गायकी में अपना नाम देश में स्थापित किया है। हाल ही में उनके द्वारा रचित संजौली महाविधालय का कुलगीत भी काफी प्रसिद्ध हुआ जिसकी मुख्यमंत्री ने बड़ी सराहना की। इस अवसर पर इनके साथ डॉ रामलाल शर्मा ,डॉ राजेश चौहान, डॉ सत्यनारायण स्नेही, डॉ चंद्र वर्मा, डॉ देवेंद्र शर्मा, डॉ निखिल सारटा और डॉ विनय मोहन शर्मा उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

2 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

3 days ago

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

6 days ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

7 days ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

1 week ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 week ago