Categories: Uncategorized

पच्छाद कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न

निशेष शर्मा (राजगढ़)

आज पच्छाद  कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में लोकनिर्माण विश्राम गृह राजगढ़ में सम्पन्न हुई। कमेटी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनके मन्त्रीमण्डल का आपदा की घड़ी में जनता की सहायता करने पर आभार व्यक्त किया | साथ ही उन्होंने सभी विभागों का भी धन्यवाद किया जिनकी सहायता से आम लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा । इस आपदा में उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया जो पीड़ित व्यक्तियों का सहयोग कर रहे हैं । पझौता के पूर्व प्रधान मोहन सिंह अत्री ने प्रस्ताव रखा कि सोलन से मानवा वाया शरगाव एक मात्र सरकारी बस सेवा पिछले कई वर्षों से बन्द पड़ी है जबकी यह डाक बस भी थी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से निवेदन किया कि इस बस सेवा को तुरन्त बहाल किया जाए। नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर 5 का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष वर्षा से हुए नुकसान को लेकर बैठक में मिला । लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी द्वारा समस्या के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद शीघ्र ही मुख्यमंत्री राहतकोष में सम्मान जनक राशि जमा कराएगी । बैठक में राजेंद्र ठाकुर, दिलावर सिंह चौहान, अमन ठाकुर, रतन कश्यप, शकुंतला प्रकाश, पार्षद कपिल ठाकुर और ज्योति साहनी , विक्रम जेलदार, अनिल पुंडीर, हरी ओम खेरा  और अनुज ठाकुर आदि उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

9 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

10 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

13 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

15 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

19 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago