मुख्य समाचार

शिमला : इस वर्ष किलो के हिसाब से ही बेचा जाएगा सेब – जगत सिंह नेगी

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),  

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज रोहड़ू प्रवास के दौरान निर्माणाधीन सीए स्टोर का निरीक्षण किया और निर्माण से संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मेंहदली स्थित सब्जी मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते बागवानी मंत्री ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के किसानों-बागवानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है जिसके चलते इस वर्ष सेब को किलो के हिसाब से बेचने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष सेब किलो के हिसाब से ही बेचा जाएगा और इस प्रणाली में आने वाली सभी समस्याओं पर वह आढ़तियों एवं बागवानों से फिर से विचार विमर्श करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि रोहड़ू क्षेत्र में बागवानी के लिए उनके कार्य अविस्मरणीय हैं। मेहंदली की सब्जी मंडी हो या सीए स्टोर या क्षेत्र में सड़कों की बेहतर स्थिति वीरभद्र सिंह ने हमेशा ही बागवानों के हित में निर्णय लिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सेब को बेचने की नई व्यवस्था पर बागवानी मंत्री का आभार जताया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रोहड़ू कांग्रेस मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिग्विजय सिंह कालटा, तहसीलदार रोहड़ू एवम अन्य कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

3 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

17 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

18 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

21 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

23 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago