मुख्य समाचार

मनाली : राहनीनाला के समीप भूस्खलन होने से चार घण्टे यातायात रहा बंद

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

रोहतांग दर्रा आज चार घण्टे यातायात के लिए बन्द रहा। राहनीनाला के समीप सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन होने के कारण दोनो और वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मशीनरी सहित मौके पर पहुंची और यातायात बहाल किया। सड़क बन्द होने के कारण रोहतांग जा रहे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे राहनीनाला के समीप भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण बड़ी बड़ी चट्टाने और मलबा सड़क पर आ गया। शनिवार को करीब 400 वाहन पर्यटकों को लेकर रोहतांग गए। आठ बजे से पहले रोहतांग पहुंचे पर्यटक कोकसर होते हुए वापस मनाली आए जबकि राहनीनाला नाला में फंसे लोगों को वापस मुड़कर अटल टनल से कोकसर होते हुए रोहतांग जाना पड़ा। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि राहनीनाला नाला के समीप भूस्खलन हुआ था। बीआरओ ने यह मार्ग बहाल कर दिया है। उन्होंने खराब मौसम में यात्रा करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

58 minutes ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

15 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

16 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

19 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

21 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago