मुख्य समाचार

मंडी : मंडी जिले में फर्जी मोबाईल सिम कार्ड बेचने के बड़े गोरखधंधे का हुआ पर्दाफाश

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

प्रदेश में विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के पीओएस एजेंटों द्वारा झूठे पतों और एक ही आईडी पर कई नंबरों का उपयोग कर फर्जी मोबाईल सिम कार्ड बेचने के एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। मामले में स्टेट सीआईडी की जांच के आधार पर प्रदेश में इस प्रकार के कुल 970 मामले पाए गए हैं। इसमें स्टेट सीआईडी ने मंडी जिला के 69 पीओएस (POS) पॉइंट ऑफ सेल एजेंटों के खिलाफ एसपी मंडी को शिकायत भेजी गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी जिला पुलिस द्वारा फर्जी सिम कार्ड में अभी तक विभिन्न पुलिस थानों में 8 एफआईआर भी दर्ज किए हैं। लेकिन प्रदेश में घटित हुए इस फर्जीवाड़े ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा कर रख दी है। जानकारी देते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मोबाईल फोन कंपनियों ने उनके पीओएस एजेंटों द्वारा फर्जी सिम कार्ड बेचने की सूचना स्टेट सीआईडी को दी गई थी। इस पर प्रदेश सीआईडी विभाग ने जांच में इस प्रकार के 970 मामले पाए गए हैं। मंडी जिला के 69 पीओएस एजेंटों के खिलाफ एसपी मंडी को शिकायत भेजी गई है। वहीं मंडी जिला पुलिस द्वारा फर्जी सिम कार्ड को लेकर अभी तक विभिन्न पुलिस थानों में 8 एफआईआर भी दर्ज किए हैं।  एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि इन मामलों में प्रदेश में मोबाईल सेवा मुहैया कराने के लिए कार्य सभी कंपनियों के पीओएस संलिप्त पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मोबाईल सिम कार्डों का नारकोटिक्स स्मगलरों और अन्य अपराधिक मामलों में किया जा सकता है। सागर चंद्र ने सभी सिम कार्ड जारी करने वाले पीओएस को आगाह करते हुए कहा कि इस प्रकार से गैर कानूनी तरीके से मोबाईल सिम बेचने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

12 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

13 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

16 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

18 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

22 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago