मुख्य समाचार

मंडी : वल्लभ महाविद्यालय मंडी ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया कॉलेज प्रिंसिपल का घेराव

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

वल्लभ महाविद्यालय मंडी में आज सुबह कॉलेज गेट के पास एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल का घेराव किया गया। उनका कहना है कि जब से कॉलेज बना है उसी वक्त से कॉलेज ए ग्रेड में रहा लेकिन जब से नए प्रिंसिपल आये उसके बाद बी ग्रेड में तब्दील हो गया। विभाग संयोजक विशाल ठाकुर का कहना है कि प्रिंसिपल को पता था की नैक की टीम कॉलेज में आने वाली है उसके पश्चात भी कॉलेज की व्यवस्था को सुधारा नही गया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में शौचालयों की हालत खस्ता है और लंबे समय से यह मांग की जा रही है कि 7 हज़ार छात्रों के महाविद्यालय में पुस्तकालय में केवल 50 बच्चों के बैठने की व्यवस्था है। उसके साथ ही इतने बड़े कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम की भी व्यवस्था नही है और डिस्पोजेबल मसीन जो छात्राओं के लिए लगाई जाती है उसे भी नैक विज़िट के दौरान उधार मांग कर लाया गया और उसके उपरांत उसे फिर ले जाया गया। वहीं विशाल ठाकुर ने बताया कि इन मांगों को लेकर पहले भी प्रिंसिपल को ज्ञापन देने के लिए गए थे लेकिन उसे स्वीकार नही किया गया जिसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने ये फैसला लिया कि गेट पर ही प्रिंसिपल को ज्ञापन प्रेषित किया जाए। विशाल ठाकुर ने बताया कि कॉलेज प्रशासन के द्वारा पुलिस को बुलाकर मारपीट की गई और कार्यकर्ताओं को धमकाया गया। वही मीडिया से बातचीत के दौरान ही कार्यकर्ता भारती को महिला पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा ले जाते समय उन्होंने कहा कि पुलिस को महिला पुलिस कर्मी पहले बुलानी चाहिए थी लेकिन उस समय एक पुलिस कर्मी द्वारा उन्हें छाती पर धक्का दिया गया। इस दौरान विशाल ठाकुर ने कहा कि मीडिया से बातचीत के दौरान भी पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को  खदेड़ कर अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि एक मजबूत सिपाही सरकार का मजबूर सिपाही बन गया है उन्होंने कहा कि बिना महिला पुलिस कर्मी के कार्यकर्ता के साथ हाथपाई की गई। और 4 छात्र कार्यकर्ताओं को मारपीट कर बिना वॉरन्ट के पुलिस साथ ले गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन का इस तरह से तानाशाही रवैया रहा तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

10 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

11 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

15 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

16 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

20 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago