मुख्य समाचार

मंडी : एपीएमसी लगाएगी चुंगी, सेब पर वसूली जाएगी मार्किट फीस

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

कृषि विपणन समिति यानी एपीएमसी मंडी जिला में अब सेब पर मार्किट फीस या हम कहें की टैक्स वसूलने वाली है। इसके लिए मंडी जिला में चुंगी यानी चेक पोस्ट को एक महीने के अंदर स्थापित कर दिया जाएगा। यह जानकारी एपीएमसी के नवनियुक्त चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने आज अपनी ताजपोशी के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से पहले हर जिला में एपीएमसी की चैक पोस्ट हुआ करती थी, लेकिन उसके बाद सरकार ने इन्हें हटा दिया था और सिर्फ स्टेट बॉर्डर पर ही इन्हें रखा गया था। इससे जिला में उत्पादित सेब पर जिला को कोई राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा था। स्टेट बॉर्डर के तहत बिलासपुर जिला में बनाई गई चैक पोस्ट भी अब फोरलेन से बाहर हो गई है। इसलिए मंडी जिला में अपनी एक चैक पोस्ट बनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चैक पोस्ट पर सिर्फ सेब पर ही मार्किट फीस वसूली जाएगी जिसमें 3 रूपए प्रति पेटी की दर से फीस वसूलने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फीस सिर्फ ट्रेडर से ही ली जाएगी, जबकि किसानों बागवानों को इसमें पूरी तरह से राहत का प्रावधान रखा गया है। यदि किसान बागवान अपने उत्पाद को खुद लेकर जा रहे होंगे तो उन्हें पटवारी या पंचायत प्रधान से लिखकर लाया हुआ पत्र दिखाना होगा, जिसके बाद उनसे कोई फीस नहीं वसूली जाएगी। संजीव गुलेरिया ने बताया कि अभी जिला में पांच बड़ी सब्जी मंडियां संचालित की जा रही हैं। जल्द ही दो और बड़ी सब्जी मंडियों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक बल्ह में और दूसरी करसोग विधानसभा क्षेत्रों में बनाई जाएगी। इनकी डीपीआर बनकर तैयार है और अगले वर्ष के अंत तक इन्हें बनाकर जनता के हवाले कर दिया जाएगा। करसोग वाली सब्जी मंडी से भी एपीएमसी को काफी आय प्राप्त होगी। इस मौके पर संजीव गुलेरिया ने अपनी ताजपोशी के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार भी जताया। बता दें कि संजीव गुलेरिया को आज सर्वसम्मति से एपीएमसी का चेयरमैन चुना गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

24 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago