मुख्य समाचार

सिरमौर : खिलाड़ियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य-उपायुक्त

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

सिरमौर जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उददेश्य से नाहन में 7 करोड़ रूपये की लागत से खेल इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है ताकि जिला के प्रतिभावान खिलाड़ी यहां अभ्यास कर प्रदेश तथा राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला सिरमौर तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यह उद्गार उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला खेल परिषद सिरमौर सुमित खिमटा ने पिछले कल उपायुक्त कार्यालय में आयोजित खेल परिषद की बैठक के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य है जिसके तहत नाहन इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के 80 तथा टेबल टेनिस में 20 खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास कर रहे है। उन्होंने बताया कि नाहन में 1 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से इंडोर शूटिग रेंज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसमें शूटिंग गतिविधियां आरम्भ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नाहन में 3 करोड़ 3 लाख की लागत से नए स्क्वैश कोर्ट व टेबल टेनिस परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसका 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में 7 करोड 28 लाख रूपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाई जा रही है जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव माईना बाग में डॉ. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम के निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आंरभ कर दिया जाएगा। बैठक में नाहन के चम्बा मैदान को विवाह समारोह की बुकिंग फीस 60 हजार रूपये (चार दिन), 7 हजार सफाई फीस तथा 25 हजार रूपये धरोहर राशि निर्धारित की गई। इसके अतिरिक्त इंडोर शूटिंग रेंज में फीस व बुकिंग, शूटिंग रेंज में खेलने आ रहे शतरंज के खिलाड़ियों, जिम शुल्क, इंडोर खेल परिसर की फीस संरचना, लॉकर फीस निर्धारित करने बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शाह, अधीशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग वी.के. अग्रवाल, विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष तथा सरकारी व गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago