मुख्य समाचार

राजगढ़ : डांस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में साईं कोपरेटिव सोसाईटी राजगढ़ के चैयरमैन बतौर मुख्यातिथि शामिल

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

तीन दिविसीय राज्य स्तरीय लोक उत्सव के डांस प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में साईं कोपरेटिव सोसाईटी राजगढ़ के चैयरमैन व समाजसेवी राजकुमार सूद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए | उन्होंने ग्रीन क्लब को राजगढ़ में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता करवाने के लिए बधाई दी और कहा कि क्लब ने इस प्रतियोगिता से प्रदेश के अन्य हिस्सों से आये प्रतिभागियों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया है | उन्होंने आयोजन में हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया और उम्मीद जताई कि भविष्य में यह आयोजन और अच्छे स्तर पर आयोजित किया जायेगा | ग्रीन क्लब राजगढ़ द्वारा नेहरु मैदान में आयोजित प्रथम शिरगुल देवता राज्य स्तरीय लोक उत्सव की डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अक्षरा ने प्रथम स्थान हासिल किया | डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आर्ची ने द्वितीय स्थान व हर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया | सबसे छोटी प्रतिभागी अमाया को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया | अक्षरा को ट्राफी व 25 हजार, आर्ची को 13 हजार, हर्ष को 8 हजार केश प्राईज व अमाया को स्मृती चिन्ह से नवाजा गया | डांस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में यश विजेता बने | सिमरन द्वितीय व शेखर तृतीय स्थान पर रहे | विभाती को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ | सीनियर वर्ग के विजेता यश को 31 हजार, उपविजेता सिमरन को 15 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाले शेखर को 8 हजार केश प्राईज से नवाजा गया | विभाती को स्मृती चिन्ह प्रदान किया गया | डांस प्रतियोगिता में प्रदेश के विख्यात डांस ग्रुप व कोरियोग्राफर बिशाखा, चेतना बंसल व रजत रवि ने जज की भूमिका निभाई | ग्रीन क्लब के संस्थापक धर्मेन्द्र वर्मा, अध्यक्ष मदन लाल तोमर सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि को टोपी, शाल व स्मृती चिन्ह देकर सम्मानित किया | साथ ही प्रतियोगिता के जजों व मुख्यातिथि के साथ आये अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया |  

Himachal Darpan

Recent Posts

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

2 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

2 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को…

23 hours ago

नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), कहा,,33% आरक्षण नहीं, नए भारत की नई दिशा—अब…

2 days ago