मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन, पांवटा व शिलाई में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर होगें आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि मैसर्ज एस.आई.एस इंड़िया (सिक्योरटी एंड इन्टेलिजैन्स सर्विसीज) लि0 कम्पनी बिलासपुर 100 सिक्योरटी गार्ड के पद भरने हेतू जिला सिरमौर के रोजगार कार्यालय नाहन में 26 जून, व उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 27 जून तथा उप रोजगार कार्यालय शिलाई में 28,जून 2023 को कैंपस इन्टरव्यू आयोजित करेगी। उन्होने बताया कि कम्पनी में भर्ती हेतू प्रार्थी की आयु 21 से 27 वर्ष होनी चाहिए। लम्बाई 168 सें0मी0,सीना 80 से 85 सें0मी0, वनज 56 से 90 कि0ग्रा0 के मध्य तथा वह 10वीं पास होना चाहिए। उन्होने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जिला बिलासपुर के शहतलाई में 26 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके दौरान उन्हें होस्टल व मैस सुविधा के साथ-साथ ड्रैस व सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई जाएगी जिसके लिए अभ्यर्थी को 10500 रू का प्रशिक्षण शुल्क देना होगा। इच्छुक उम्मीदवार प्रातः 10 बजे रोजगार कार्यालय में दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते है।   उन्होंने बताया कि चयनित प्रार्थी को स्थाई तैनाती पर 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी, सिरमौर के कार्यालय दूरभाष नंबर 01702 222274 पर संपर्क करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

भरमौर में बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, लापरवाही पर सुपरवाइजर व कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज

भरमौर (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), उपमंडल भरमौर में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान करंट…

59 minutes ago

झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…

18 hours ago

शिलाई के क्यारी गुंडाह में जिंदा जले 6 पशु

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…

18 hours ago

कालाअंब के इन क्षेत्रों में 15 मार्च को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…

18 hours ago

रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज…

19 hours ago

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें, 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…

19 hours ago