ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
श्री रेणुका जी भाजपा मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा श्री रेणुका जी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, अरुण गर्ग, हरीश गर्ग, निर्मला भारद्वाज, सुरेंद्र मोहन, आशु वालिया, सुक्खो देवी, पुलकित सिंगला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित करते उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। राष्ट्र व समाज सेवा में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेते हुए कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक के रूप में हमारे देश में एक संविधान एक विधान और एक निशान का समर्थन आजीवन करते रहे। उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी चलकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…
शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…