अपराध /दुर्घटना

मंडी : किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टमाटर से लदा ट्रक हुआ बेकाबू

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है और लगातार मामले में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में बुधवार देर शाम किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के हराबाग में टमाटर के क्रेट से लदे बेकाबू ट्रक द्वारा 3 अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी गई। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक के अलावा जीप, ट्रक और कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। हादसे के बाद टमाटर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया और उसमें लदे हुए टमाटर सड़क में बिखर गए। इस हादसे में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर में प्रारंभिक उपचार देने के बाद श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी से चंडीगढ़ की ओर जा रहे टमाटर से लदे ट्रक ने हराबाग के समीप आगे जा रही एक जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के उपरांत जीप हाईवे के किनारे एक तरफ को तिरछी झुक गई। इसके उपरांत ट्रक ने आगे जा रहे एक अन्य ट्रक और उसके बाद एक कार को भी टक्कर मार दी। टक्कर के उपरांत टमाटर से लदा ट्रक सड़क में पलट गया और चारों तरफ टमाटर ही टमाटर बिखर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पहुंचाया। जहां  प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। वही सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने भी घायलों का हालचाल जाना और घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। पुष्टि करते हुए तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने कहा कि किरतपुर-मनाली फोरलेन पर हराबाग में टमाटर से लगे हुए ट्रक द्वारा अन्य वाहनों को टक्कर मारने की घटना पेश आई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर से गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। वेद प्रकाश ने कहा कि मामले में प्रशासन द्वारा घटना की सूचना मिलते ही घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

3 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

4 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

4 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

6 hours ago