मुख्य समाचार

भरमौर : आयुष विभाग भरमौर द्वारा चौरासी परिसर में मनाया गया योग दिवस

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

आयुष विभाग भरमौर के तत्वावधान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन चौरासी परिसर भरमौर में  किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आयुष विभाग भरमौर ने लोगों को लगातार योग से जोड़ने का काम भी किया व एक घंटा रोजना योग करने की सलाह  भी दी जिससे की भागदौड की जिंदगी में आप खुद को व अपने परिवार को रोगमुक्त रख सकते हैं व लोगों को करो योग व रहो निरोग की भी सलाह दी। शिविर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान व स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने  भी भाग लिया। आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट राजेंद्र, बलवान और अनिल ने उपस्थित लोगों को योगा अभ्यास करवाया। इसके अलावा चौरासी रिवाइवल कमेटी भरमौर के प्रधान मोहर सिंह राजपूत ने भी योगा के बहुमूल्य टिप्स दिए। शिविर के दौरान लोगों को योगा को अपनी दिनचर्या में अपनाने को प्रेरित किया गया। योग तन, मन व आत्मा की शांति के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। योग  के माध्यम से व्यक्ति  शारीरिक व मानसिक तौर पर पूर्णता स्वस्थ रहता है। इसलिए 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। विधायक एवं जनजातीय सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक राज ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में योग को अपनाएं और निरोग्य व स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। शिविर में स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर आयुष विभाग के  डाक्टर सुखविंदर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया सहित अन्य गणमान्य लोग व मिडिया कर्मी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

16 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

18 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

19 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

19 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 days ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago