मुख्य समाचार

किन्नौर : जिला कार्यकारणी पेंशनर्स कल्याण संघ किन्नौर की बैठक विश्राम गृह में संपन्न

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जिला कार्यकारणी पेंशनर्स कल्याण संघ किन्नौर की एक बैठक मोहन सिंह नेगी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई, जिसमें जगत सिंह नेगी अतरिक्त महासचिव राज्य पेंशनर्स कल्याण संघ विशेष तौर से उपस्थित रहे। इस विशेष बैठक में 26-6-2023 क़ो होने वाली आम सभा का आयोजन करने बारे चर्चा की गई। साथ ही बैठक में राज्य अध्यक्ष आत्मा राम  शर्मा को बुलाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यकारणी पेंशनर्स कल्याण संघ किन्नौर के जिला अध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि 26 जून को आम सभा का आयोजन किया जाएगा और इस दौरान उन्होंने सभी पेंशनर्स से आग्रह भी किया है कि इस आम सभा को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। उन्होंने बताया कि इस आम सभा को सफल बनाने के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन किया गया और कार्यकारणी सदस्यों क़ो जिम्मेदारीया दी गई ताकि वह अपने अपने कार्यों को अंजाम करें। उन्होंने आग्रह किया 26 जून 2023 को सुबह 10 बजे बचत  भवन रिकॉंगपीओ पहुंच कर आम सभा को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें और अपने संपर्क के पेंशनर्स को भी इस आम सभा बारे अवगत करवाए तथा किसी पेंशनर्स का कोई अपना निजी समस्या हो तो उसे लिखित रूप में उस दिन संघ के समक्ष लाये ताकि उसका समाधान  उचित माध्यम से करवया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago