ई-पेपर

डिजाइन क्लिनिक की स्थापना हेतु केएसईबी लिमिटेड और एनएचपीसी लिमिटेड के बीच हुआ एमओयू

( ब्युरो रिपोर्ट ) केएसईबी लिमिटेड की चल रही परियोजनाओं और आगामी परियोजनाओं की डिजाइन की जांच के लिए ओनर्स इंजीनियर के रूप में केएसईबी लिमिटेड को परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए 16 जून , 2023 को एनएचपीसी लिमिटेड और केएसईबी लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। इस समझौता ज्ञापन पर श्री रजत गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी), एनएचपीसी और श्री राधाकृष्णन जी, निदेशक (जनरेशन- सिविल), केएसईबी लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे । समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने से पहले, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, केएसईबी लिमिटेड के साथ एक संक्षिप्त बैठक भी की गई, जिसमें उन्होंने इस कार्य हेतु केएसईबी के साथ जुड़ने के लिए श्री आर.के. विश्नोई, सीएमडी, एनएचपीसी की सराहना की। उन्होंने एनएचपीसी के तकनीकी कौशल और विशेषज्ञता पर दृढ़ विश्वास और निष्ठा के बारे में विचार व्यक्त किए। यह समझौता ज्ञापन क्लीन एनर्जी ट्रैन्ज़िशन की दिशा में एक समर्थन के रूप में अधिक तकनीकी-व्यावसायिकता के व्यवहार्य तरीके से राज्य की जलविद्युत क्षमता का तेजी से विकास करने के लिए केएसईबी और एनएचपीसी की एकजुटता पर जोर देता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

5 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

5 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

5 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

11 hours ago