मुख्य समाचार

भरमौर : भाषण प्रतियोगिता में रमनीश कपूर ने झटका युवा उत्सव में प्रथम स्थान

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

नेहरु युवा केन्द्र चंबा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज अमृतकाल के पंच प्रण पर आधारित जिला युवा उत्सव 2023 का आयोजन किया गया। इसका आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला में किया गया। इस ज़िला उत्सव पर ज़िला के लगभग 200 युवा प्रतिभागियो ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रमन वीर सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र विवेक कुमार ने माननीय प्रधानमंत्री के अमृतकाल के पंच प्रण पर आधारित जिला युवा उत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में 05 प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिनमें कविता लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गयी। भाषण प्रतियोगिता में भरमौर ब्लॉक के रमनिश कपूर ने प्रथम स्थान हासिल किया। रमनिश कपूर ने अपने भाषण में सबका मन मोह लिया। नेहरु युवा केन्द्र चंबा द्वारा स्मृति चिन्ह व 5000 हजार इनामी राशि दी गयी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’, ‘गुलामी से मुक्ति’, ‘विरासत पर गर्व’, ‘एकता और एकजुटता’ और ‘नागरिकों का कर्तव्य’ भाषण पर सबका मन मोह लिया। रमनिश कपूर स्पुत्र जोधसिंह मूलता ग्राम पंचायत पूलन, सिरडी गांव से सम्बन्ध रखते है। उन्होंने इसके पहले भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा चुके है। उनके इस प्रदर्शन से एक बार फिर राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

6 minutes ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 minutes ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

6 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

23 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

23 hours ago