मुख्य समाचार

लाहौल : NEET की परीक्षा में रंगरिक मुनसेलिंग स्कूल की बेटियों ने लहराया परचम

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

नीट की परीक्षा में स्पीति के मुनसेलिंग स्कूल की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लाहौल स्पीति में परचम लहराया है। मुनसेलिंग स्कूल की चारों बेटियों तन्जि़न जंगमो, तन्जिन लड़ोंन, तन्जिन जोमकित, तन्जिन लेकछो ने NEET 2023 में 534 व 455, 445, 454 अंक हासिल की। मंगलवार शाम परिणाम आते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने अपने इस सफलता का श्रेय स्कूल व अपने अध्यापकों तथा अपने अभिभावकों को दिया। बता दें कि पहली बार स्पीति के रंगरिक सिथ्त स्पीति चिल्ड्रेन स्कूल  मुनसेलिंग ने नीट परीक्षा के लिए कोचिंग कराया गया। जिसमें पांच छात्रों में से चार छात्रों ने नीट 2023 के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है‌। स्कूल के प्राधानाचार्य कलजंग लुनडुप ने सभी छात्रों को उन की इस उपलब्धि पर मुबारकबाद दिया और चारों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि यह पांचो छात्रा बचपन से ही पढ़ाई में उत्कर्ष अथग मेहनती थे। पांचो छात्रों ने बाहरवीं की परीक्षा मुनसेलिंग स्कूल में अच्छे अंको से उतीर्ण किया था। गौरतलब है कि रंगरिक गांव के निवासी तन्जि़न जंगमो और तन्जिन लड़ोंन की माता गृहणी और पिता खंड विकास में ग्राम पंचायत के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। तन्जि़न जोमकित भी रंगरिक गांव के रहने वाली है। चारों  बेटियां ने बारहवीं की परीक्षा स्पीति चिल्ड्रेन स्कूल मुनसेललिंग से ही उतीर्ण किया था।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

3 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

21 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

23 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

23 hours ago