मुख्य समाचार

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का नाहन में आयोजन

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आज गुरूवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु वर्ग के जिला सिरमौर के करीब 200 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विधायक नाहन अजय सोंलकी ने इस अवसर पर युवाओं का आहवान किया कि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाये और समाज में पनप रही विभिन्न बुराइयों को दूर करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे युवा देश का भविष्य हैं, गांव का भविष्य है, अपने परिवार और समाज का भविष्य हैं। हमारे युवाओं को सांस्कृतिक विरासत को दूषित होने से बचाने के लिए आगे आना चाहिए और युवाओं को समाज को जागरूक करने में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।

अजय सोलंकी ने कहा कि हमें स्मरण रखना चाहिए कि कांग्रेस नेतृत्व के कारण ही देश में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के फलस्वरूप देश में पंचायती राज और शहरी निकायों की कार्यप्रणली सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में तीन स्तरीय प्रणाली लागू की गई जिसमें पंचायत, खंड विकास समिति और जिला परिषद शामिल है। इन संस्थानों के माध्यम से आज गांव स्तर पर विकास की इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज पंचायतें लाखों रुपये के विभिन्न विकास कार्यो को अपने स्तर पर कर रही है तो यह सब कांग्रेस की देन है। इसी प्रकार आज महिलाओं को पंचायती राज संस्थानों में आरक्षण मिल रहा है तो इसके लिए हम सबको कांग्रेस का आभार जताना चाहिए, जिस पार्टी ने देश में पंचायती राज संस्थान को सुदुढ़ किया है।

विधायक अजय सोलंकी ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों के साथ प्रतिभागियों को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र देश भर में युवा शक्ति के विकास के लिये कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां युवाओं का आपस में मेल जोल बढ़ता है वहीं सांस्कृतिक, लेखन, फोटोग्राफी, भाषण आदि प्रतियोगिताओं से युवाओं में नेतृत्व और आत्म विश्वास बढ़ता है।

अजय सोलंकी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के सहायक समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया।
इस मौके पर को-आपरेटिव बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल, प्रो. अमर सिंह चौहान, राकेश गर्ग, रोड सैफटी क्लब के प्रधाऩ नरेन्द्र तोमर, मो. नसीम दीदान, सलीम अहमद, व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

2 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

19 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

20 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

20 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

22 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

22 hours ago