निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमण्ड में आज +1, +2 के राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों की ब्लड ग्रुपिंग की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा व संध्या वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवीओं के रक्त की प्रतिवर्ष जांच की जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष करीब 91 छात्र छात्राओं के ब्लड की जांच की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जवाहर लाल व रामदास ने ब्लड ग्रुप का कार्य किया। इस अवसर पर बच्चों को रक्तदान व रक्त के प्रकारों के बारे में भी बताया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने काफी रूचि ली। उधर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीवन पाल शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग का सहयोग उपलब्ध करने के लिए आभार जताया।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…