मुख्य समाचार

सिरमौर : भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर ने किया जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर, हि.प्र. ने जिला स्तर पर पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दू आश्रम नाहन में किया। जिसमें जिला सिरमौर के विभिन्न निजी व सरकारी विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की गई थी। प्रथम वर्ग में चौंथी व पांचवी कक्षा के विधार्थियों ने पर्यावरण विषय पर पेंटिंग बनाई। दूसरी श्रेणी में छठीं से आठवीं कक्षा के लिए टाईम फॉर नेचर थीम दी गई थी। तृतीय वर्ग में नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा ’’बीट द प्लास्टिक पॉलूशन’’ विषय पर चित्र बनाए गए। इस कार्यक्रम का शुभांरभ जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी व प्रतियोगिता के निर्णायक दीपराज विश्वास व जितेन्द्र थापा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच का संचालन धनवीर परमार द्वारा किया गया। प्रथम वर्ग में एवीएन स्कूल नाहन के पांचवी कक्षा के छात्र सक्षम चौहान को प्रथम, कारमल कान्वेट स्कूल नाहन के अलि हैदर को द्वितीय व कारमल कान्वेट स्कूल नाहन के धैर्य पुण्डीर तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी श्रेणी में कारमल कान्वेट स्कूल नाहन की आठवीं कक्षा की छात्रा अवनी रीहील प्रथम, एवीएन स्कूल नाहन की छात्रा साधना द्वितीय व डीएवीएन ददाहू की सांतवी की छात्रा काव्या तृतीय स्थान पर रही। तीसरी श्रेणी जोकि नवीं से बाहरवीं तक थी में  एवीएन स्कूल नाहन की दसवीं की छात्रा नभया प्रथम , रा.उच्च वरिष्ठ पाठशाला नाहन की स्वपनदीप तथा रा. ब्वॉज स्कूल पांवटा साहिब का निशांत मान्टा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा पारंगत स्कूल नाहन की पियूष वालिया व रा. वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा की आश्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व शिक्षाविद् रिटायर्ड प्रो. अमर सिंह को जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित सभी बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी व विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

8 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago