मुख्य समाचार

सिरमौर : संगड़ाह विकास खंड में 3 उचित मूल्य की दुकानें खोली जायेंगी-डीएफएससी

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सिरमौर जिला के संगड़ाह विकास खंड में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा तीन नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जायंेगी। इन दुकानों को लेने के इच्छुक पात्र व्यक्ति अथवा संस्था विभाग की वैबसाईट पर 5 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही मान्य होंगे और निर्धारित तिथि के उपरांत मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सिरमौर विजय सिंह ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 12 मई 2023 को संपन्न जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में सिरमौर जिला के संगड़ाह खंड में तीन स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत शिवपुर के गांव अरट, ग्राम पंचायत भाटन भुजौंड के गांव गतलोग तथा ग्राम पंचायत देवना थनगा के गांव देवना में उचित मुल्य की दुकानें खोली जानी हैं जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने कहा कि इच्छुक पात्र व्यक्ति अथवा संस्था वांछित दस्तावेजों के साथ 5 जुलाई 2023 तक विभागीय वैबसाईट  emerginghimachal.hp.gov.in  पर अपने आवेदन अपलोड करना सुनिश्चित बनायें।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

8 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago